सिरोही/सरूपगंज। स्थानीय कस्बे की इंद्रा कॉलोनी में कमांडर जीप के टायर के नीचे आने से 7 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी निवासी जानवी पुत्री राजू जोगी सड़क पार कर रही थी। तभी एक जीप चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे मासूम बालिका जीप के टायर के नीचे आ गई।