
Exam Guide
रोहिड़ा/सिरोही। sirohi latest news : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिड़ा व वासा के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत दो व्याख्याताओं पर शिवगंज के एक निजी विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षक के रूप में ड्यूटी लगने के दौरान विद्यार्थियों को अधिक नंबर देने के आरोपों की शिकायत पर शिक्षा विभाग के निदेशक कार्यालय से उन्हें निलंबित कर मुख्यालय बीकानेर में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार वासा के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत रसायन शास्त्र के व्याख्याता विकासकुमार यादव व रोहिड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत भैतिक शास्त्र के व्याख्याता अमीलाल सैनी की इस वर्ष फरवरी में शिवगंज के निजी विद्यालय में ड्यूटी लगी थी।
उन्होंने वहां रुपए लेकर नम्बर अधिक देने की बात कही थी। इसकी रिकॉर्डिंग निजी विद्यालय के संचालकों ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी। इस पर उनको निलम्बित कर मुख्यालय निदेशक कार्यालय बीकानेर भेजा गया है। मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी कर रही हैं।
Published on:
04 Aug 2019 09:20 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
