8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price : राजस्थान के इस शहर से मात्र कुछ किलोमीटर दूर 11.60 रुपए सस्ता मिल रहा है पेट्रोल

Petrol Diesel Price : केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने बाद अब प्रदेशवासियों को राहत तो मिली है, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सिरोही जिले के लोगों को कीमतों में राहत कम मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 16 Mar 2024, 4:17 PM IST

petrol_diesel.jpg

Petrol Diesel Price : केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने बाद अब प्रदेशवासियों को राहत तो मिली है, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सिरोही जिले के लोगों को कीमतों में राहत कम मिली। दामों में विसंगतियों के चलते अभी भी जिले के मुकाबले पड़ोसी राज्य गुजरात के बनासकांठा जिले में पेट्रोल 11.60 रुपए व डीजल 1.25 रुपए सस्ता मिल रहा है। हालांकि पूर्व में यह अंतर पेट्रोल पर 14.08 रुपए व डीजल पर 3.34 रुपए था।

ऐसे में राज्य सरकार के वेट में कटौती के बावजूद सीमावर्ती जिला होने से गुजरात में सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलने से जिले के पम्प संचालकों को अधिक राहत नहीं मिल सकी है। मामले में सिरोही पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि लम्बे समय से उठाई जा रही मांग के बाद राज्य सरकार ने पहल करते हुए वेट पर कटौती का निर्णय लिया, जो सराहनीय कदम है। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में यह कटौती अलग-अलग लागू हुई है। कटौती के बाद भी पेट्रोल पर पड़ोसी राज्य से सिरोही जिले में सर्वाधिक अंतर 11.60 रुपए है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में यह अंतर सिरोही से कम हो गया है।

जिले के मुकाबले पड़ोसी राज्य गुजरात में डीजल अभी भी 1.25 रुपए सस्ता मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम पडोसी राज्य के समान नहीं होने से पम्प संचालकों समेत जिलेवासियों को अधिक राहत नहीं मिल सकी है। आबूरोड में वेट पर कटौती लागू होने के बाद पेट्रोल 106.29 रुपए प्रति लीटर व डीजल 91.63 रुपए हैं। जबकि आबूरोड से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गुजरात सीमा स्थित अमीरगढ़ के पम्प पर पेट्रोल के दाम 94.69 रुपए एवं डीजल के दाम 90.36 रुपए है। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दामों में विसंगतियों को दूर करने के लिए राज्य सरकार से मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इस जिले में किसानों पर बड़ा संकट, 15 दिन में चुकाने हैं 400 करोड़ रुपए