सूचना पर देलदर भू अभिलेख निरीक्षक चम्पतसिंह, पटवारी जयंतीलाल और सदर थाने से हैड कांस्टेबल किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। नदी में फंसे वाहन को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई, हालांकि पानी ज्यादा होने से समाचार लिखे जाने तक वाहन को नहीं निकाला जा सका। इससे पहले टेम्पो में सवार चालक समेत तीनों जनों ने नदी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।