डिवाइडर पार करते हुए कार अन्य लेन पर सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। जिससे कार सवार मेहुल पटेल, मां मीरा देवी व काका रजनीकांत पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार गिरधर पटेल, अन्य कार सवार जेतारण, जिला पाली निवासी बुद्धराज जैन पुत्र उत्तमचंद जैन व मेडता रोड नागौर निवासी पप्पूराम पुत्र रामचंद प्रजापत घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा,जहां से गिरधर पटेल की स्थिति नाजुक होने से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया।