आबूरोड। आबूरोड-रेवदर मार्ग पर शनिवार सुबह तलवार नाका बड़ी नहर के पास एक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक व कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गिरवर चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर कार को थाने लाया गया।