सोमवार को माउंट आबू घूमने के बाद मानपुर रजवाड़ा पुल के पास साईं बाबा धर्मशाला में ठहरे थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे छह बच्चे नदी में नहाने चले गए। बारहवीं कक्षा के प्रीतम (17) पुत्र रामस्वरूप बैरवा व दुलारासिंह (16) नहाने के दौरान डूब गए। अन्य बच्चों ने धर्मशाला पहुंचकर शिक्षकों को बताया। शिक्षकों व अन्य लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी।