माउंट आबू में सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने हिल स्टेशन को तरबतर कर दिया। चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। नाले व झरने उफान पर रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे समाप्त चौबीस घंटे में 72 मिमी. (मौसम की कुल 484 मिमी.) बारिश रिकार्ड की गई। उधर, सुबह आठ से शाम चार बजे तक 49 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई। वातावरण में ठंडक घुलने से अब हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर नक्की लेक, गुरु शिखर, सनसेट पाइंट समेत कई पर्यटन स्थलों पर सैलानी चाय की थडि़यों पर भारी तादाद में लोगों को चाय की चुस्कियां लेते देखा गया।