सरूपगंज (सिरोही)। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सरूपगंज हाईवे पर गुजरात नम्बर की एक कार में सवार युवक युवतियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस वजह से करीब आधे घण्टे से भी ज्यादा देर तक राजमार्ग बाधित रहा। राजमार्ग पर फिल्मी स्टाइल पर मचाए जा रहे उत्पात से ग्रामीणों व वाहनों का भी जमघट लग गया। हद तो तब हो गई जब युवतियां एक ट्रक के केबिन में चढ़ गई और ट्रक ड्राइवर से मारपीट पर उतारू हो गई।