बताया जा रहा है कि गणपतलाल नकल गैंग का प्रमुख सदस्य रहा है, जिसने फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भर्ती जैसी कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में नकल करवाने में अहम भूमिका निभाई। सूत्रों के अनुसार, उसने सांचौर सहित कई जिलों में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर पेपर पढ़वाने और सौदेबाजी का काम किया। रीट और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। गणपतलाल ने हाल ही में पकड़ी गई आरोपी कविता लखेरा को भी नकल में मदद की थी।