9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
रंगदारी न देने पर युवक को मारी गोली, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
Play video

रंगदारी न देने पर युवक को मारी गोली, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

सीतापुर जिले में देर रात पैसों के लेनदेन के चलते दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी...
Google source verification


सीतापुर. जिले में देर रात पैसों के लेनदेन के चलते दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित का आरोप है कि रंगदारी न देने पर कुछ दबंगों द्वारा उसे घर के बाहर गोली मार दी गयी। पुलिस अधिकारी मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

सनसनीखेज वारदात शहर कोतवाली के मोहल्ला श्यामनाथ इलाके की है। शुक्रवार देर रात घर के बाहर खड़े एक युवक को बाइक सवार चार लोगों ने अचानक गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। मामले में पीड़ित ने चार लोगों पर रंगदारी न देने पर गोली मरने का आरोप लगाया है।

पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा चार लोगों पर पैसे ने देने पर गोली मरने का आरोप लगाया गया है, लेकिन अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।