18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर
सीतापुर में कुत्तों के बाद तेंदुए की दहशत, छह लोगों को किया घायल, देखें वीडियो
Play video

सीतापुर में कुत्तों के बाद तेंदुए की दहशत, छह लोगों को किया घायल, देखें वीडियो

हमले में घायल किसानों को इलाज के लिए सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया है...

Google source verification

सीतापुर. तेंदुए की आमद ने एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है। गन्ने के खेत में काम कर रहे छह लोग तेंदुए के हमले का शिकार हुए हैं। हमले में घायल किसानों को इलाज के लिए सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया है। पुलिस और वन विभाग की टीमें गांव में तेदुए की तलाश कर रही हैं।

रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम कलना भवानीपुर में शनिवार सुबह खेत में काम रहे ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते, तेंदुए ने हमला करके छह ग्रामीणों को घायल कर दिया। इसके बाद गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गये। उन्होंने खेत की घेराबंदी करके तेंदुए को ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस और वन विभाग को भी फ़ौरन इस मामले की सूचना दी गयी। जिसके बाद टीमों ने गांव में पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।