सीतापुर. जिले की प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार की महिला कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सीतापुर का दौरा किया और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी हासिल की और उन्हें गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरे तरीक़े से पूरा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसमे सुधार लाने की हिदायत दी।