
महिला को सीएम की चौपाल तक नहीं पहुंचने दिया, पुलिस कर्मियों ने खदेड़कर भगाया
सीतापुर. केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों यूपी के कई जनपदों में जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने का काम कर रहे हैं। सीएम चयनित गांवों में चौपाल लगाकर ग्राम प्रधानों और योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर सीधे संवाद करके यह संदेश देने का काम कर रहे है कि यूपी सरकार आपके द्वार पर है और आपसे सीधे संवाद कर रही है। लेकिन आज जो वाक्या सीएम की चौपाल के दौरान हुआ वह इन सभी हकीकतों पर पानी फेरने का काम कर गयी। पति की हत्या के हत्यारों को गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगा-लगा कर थक हार चुकी महिला आज सीएम योगी की चौपाल के पास पहुंच गई और रोते-गिड़ गिड़ाते हुए वह महिला पुलिस कर्मियों से मिन्नतें करने लगी कि वह उन्हें सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाने दे।
महिला का रोना-गिड़गिड़ाना भी नहीं पहुंचा पाया सीएम तक
गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ कमलापुर में एक निजी कॉलेज में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद वह चौपाल के लिए चयनित गांव बम्भेरा गांव पहुंचे। चौपाल के दौरान महोली कोतवाली क्षेत्र के बारातपुर निवासी जय देवी के पति की हत्या पुरानी रंजिश के चलते कुछ दंबगों ने कर दी थी। पीड़िता के अनुसार पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन आज 5 साल बीत जाने के बाद भी आज तक उसके कातिलों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया और पीड़िता जब भी अपनी फरियाद लेकर थाने जाती है तो सूबे की सरकार की मित्र पुलिस उसे धक्के मारकर वहां से भगा देती है। दर-दर ठोकरे खाने के बाद आज उसे यह आस भी उसे सीएम योगी से मिलकर वह न्याय की गुहार लगाएगी। लेकिन यहां भी सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने उसे रोटा हुआ देखकर उसे वहां से भगा दिया। महिला बराबर रोती-गिड़गिड़ाती रही लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर नही जाने दिया और वह यहां से भी निराश होकर वापस लौट गई।
पुलिस को कठघरे में खड़ी कर गई महिला
सूबे में योगी सरकार आने के बाद यूपी पुलिस बंदूकों की नोक पर लगातार दर्जनों सक्रिय अपराधियों को मार गिराया है बल्कि सैकड़ों अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार भी किया है। लिहाजा इन इनकाउंटर के बाद कुछ अपराधी तो अपनी जमानत कटाकर जेल की सलाखों के पीछे अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। वहीं पीड़िता द्वारा पति के हत्याकांड में फरार आरोपियों को पुलिस का संरक्षण होने का आरोप लगने के बाद सीतापुर पुलिस फिर कठघरे में खड़ी हो गयी है। लिहाज अब महिला के आरोपो में कितना सच्चाई है यह तो पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन सीएम की चौपाल तक महिला को नहीं पहुंचने देना यह अपने आप मे बाद सवाल खड़ा करता है।
Published on:
09 Jun 2018 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
