7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवान:भाजपा विधायक के बेटे समेत पांच लोग शराब के साथ गिरफ्तार

राज्य के अलग-अलग इलाको से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद हो रही है। शराब तस्करों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं का नाम भी ऐसे मामलों में सामने आने लगा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवान

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 2 Jul 2018, 7:42 PM IST

arrested

arrested

(सिवान): बिहार में कहने को तो शराबबंदी लागू हुए दो साल हो गए है। पर अभी तक इस नियम का सही तरीके से क्रियान्वन नहीं हो पाया है। राज्य के अलग-अलग इलाको से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद हो रही है। शराब तस्करों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं के रिश्तेदारों का नाम भी ऐसे मामलों में सामने आने लगा है। ऐसा ही एक मामला सिवान जिले से प्रकाश में आया है जहां पर बीजेपी विधायक के बेटे को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिवान सदर के भाजपा विधायक व्यासदेव प्रसाद के बेटे और उसके चार साथियों को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सिवान एसपी नवीन चंद्र झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तारी जिले के मैरवा थाने के यूपी बोर्डर के समीप बीसबनिया के पास की गई।


पुलिस के अनुसार दो वाहनों में विधायक पुत्र अपने साथियों के साथ यूपी से बिहार की तरफ आ रहा था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जांच करने के लिए गाड़ी को रूकवाया। गाडी को जब चेक किया जा रहा था तभी शराब की गंध आने लगी। पुलिस ने छानबीन की तो शराब के सेवन की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक वाहन से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

बचाव में उतरे अन्य भाजपा सांसद

एक ओर इस गिरफ्तारी के बाद भाजपा के अन्य सांसद बचाव में उतर आए है। भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव ने शराब के सेवन की बात का खंडन किया है। यादव ने कहा कि शराब मिलने पर गिरफ्तारी हुई है। विधायक पुत्र और उसके दोस्तों ने शराब नहीं पी रखी थी। गौरतलब है कि अप्रैल 2016 में बिहार में पूर्ण रूप से शराबंबदी को लागू किया गया था। ऐसा करने पर सजा का प्रावधन भी रखा गया था। राज्य में शराबबंदी को दो साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबंबदी पूरी तरह से सफल बताया था और कहा था कि इसका असर भी दिखने लगा है।