इस ऑपरेशन में 5 जिलों से 1 हजार से अधिक जवान अलग-अलग टुकड़ियों में 30 जून को सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। इसमे कोंडागांव, दंतेवाड़ा,जगदलपुर, कांकेर, नारायणपुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, बीएसएफ, आईटीबीपी 53वी वाहिनी जवान शामिल है। इससे सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्चिंग करते हुए मंगलवार की सुबह अबुझमाड़ के घमंडी पहुचने पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है। इसमे नक्सली और जवानों के बीच 2 दिन से रुक-रुक फायरिंग हो रही है। यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित है।