नई दिल्ली | स्मॉग से दिल्ली का दम घुट रहा है। इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय सुझाए जा रहे हैं। राजधानी में प्रदूषण का स्तर तीन साल में सबसे ज्यादा है। आपको बता दें, सिर्फ दिल्ली ही नहीं दुनिया भर के कई बड़े शहर भी ऐसे हालात का सामना कर रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट पर नजर डालें तो, दुनिया के शहरी इलाकों के 80 फीसदी हिस्से में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। आइए दुनिया के कुछ ऐसे शहरों पर नजर डालें, जो समॉग की समस्या से जूझ रहे हैं।