
जयपुर/ नर्इ दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ( एनजीटी ) ने राजस्थान के जोजरी नदी में प्रदूषण नियंत्रित नहीं कर पाने पर राजस्थान सरकार पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है । एनज़ीटी के चेयरमैन यूडी साल्वी की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये जुर्माना लगाया है ।
याचिका राजस्थान के बाड़मेर जिले के अरबा ग्राम पंचायत के द्वारा दायर की गई थी । याचिका में कहा गया था कि कुछ सालों पहले तक जोजरी नदी में काफी पानी बहता था ।
लेकिन इसमें जोधपुर के उद्योगों का करीब 90 एमएलडी प्रदूषित पानी आने से ये एक गंदे नाले में तब्दील हो गया है । इस नदी का पानी ही अरबा ग्राम पंचायत के लोग इस्तेमाल करते हैं । जोधपुर शहर के सीवेज का पानी और प्रदूषित हानिकारक रसायन मिश्रित जल इस नदी में आकर मिलता है ।
एनजीटी ने कहा कि हम राज्य सरकार के कोरे वादे से तंग आ गए हैं । लेकिन राज्य सरकार जो वादे एनजीटी में आकर करती है वो पूरा नहीं करती है । इसलिए हमारे पास जुर्माना लगाने के सिवाय कोई चारा नहीं है । एनजीटी ने कहा कि जुर्माने की रकम का उपयोग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदूषण को नियंत्रण पर खर्च करेगा।
Published on:
31 Jan 2018 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
