
Rajasthan Crime : पासवर्ड से एटीएम का खोला लॉकर 15 लाख चुराए (File Photo)
Rajasthan Crime : जयपुर के रामगंज में हीदा की मोरी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 15.20 लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक नकाबपोश चोर हेलमेट पहनकर एटीएम में घुसते दिखा। चोर ने एटीएम का फ्रंट लॉक तोड़ दिया और फिर लॉकर को पासवर्ड लगाकर खोल लिया। एटीएम की ट्रे में रखे 15,20,300 रुपए ले गया। रामगंज थाने में बैंक की चांदपोल शाखा के वरिष्ठ मैनेजर कालाडेरा निवासी आशीष कुमार ने चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि वारदात 10 जुलाई को हुई है। चोरी करने वाले ने पासवर्ड से एटीएम का लॉकर खोला है। इससे आशंका है कि चोरी करने वाला बैंक का कर्मचारी या फिर एटीएम में पैसे रखने वाली कंपनी का कर्मचारी है। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें -
राजस्थान के जयपुर के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने चांदपोल बाजार स्थित दीनानाथजी की गली में लगे बैंक एटीएम में रखे रुपए चोरी करने के लिए तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरतार किया है। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि हरियाणा के नूंह निवासी शाकिर हुसैन व सलाहेरी निवासी मुन्फेद उर्फ कोडाजमील उर्फ बशड को गिरतार किया। आरोपियों को स्मैक की लत है और वारदात करने हरियाणा से जयपुर आते हैं। यहां होटल में एक दिन के लिए कमरा और स्कूटी या फिर मोटरसाइकिल किराए पर लेते हैं। फिर शहर में बैंक एटीएम की रेकी कर वारदात करते हैं।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
12 Jul 2024, 1:02 PM IST
Published on:
12 Jul 2024, 12:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.