
एशियन गेम्स अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Asian Games 2022 Postpone: इस साल सितंबर में एशियन गेम्स का आयोजन चीन करने जा रहा है। लेकिन चीन में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। एशियन गेम्स 10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच हांगझाउ में आयोजित होने वाले थे। लेकिन टूर्नामेंट पर कोरोना महामारी का ग्रहण लग गया है।
एशियन गेम्स में 40 खेलों के कुल 61 इवेंट आयोजित किए जाने हैं। इसमें तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी समेत कई खेल शामिल हैं।
इसी साल चीन में पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया था। भारत के एशियाई खेलों में भाग लेने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इस पर फैसला चीन की तरफ से फीडबैक मिलने के बाद ही किया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा था कि , "चीन की क्या परिस्थिति है और मेजबान देश स्थिति के बारे में क्या कहता है, यह महत्वपूर्ण है। भाग लेने वाले सभी देश इसपर चर्चा कर रहे हैं और जल्दी ही भारत भी फैसला लेगा लेकिन उससे पहले मेजबान देश का पक्ष और यह जानना जरूरी है कि उनकी तैयारी कैसी है।"
बता दें चीन में कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। देश के 26 शहरों मे लॉकडाउन लगा हुआ है और करीब 21 करोड़ लोग अपने घरों में बंद है। आम लोग खाने-पिने के लिए भी बेहाल हैं। इस दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मुहैया भी पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। झिजिंगयान, जिलिन, शंघाई, बीजिंग समेत 8 प्रांतों में लगभग दो महीने से स्कूल बंद हैं। यहां ओमिक्रॉन वायरस के कारण संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं।
Updated on:
6 May 2022, 1:39 PM IST
Published on:
6 May 2022, 1:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.