30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: फिर हुआ “नो बॉल विवाद”, अंपायर का एक गलत फैसला और पलट गया मैच

IPL 2022: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में एक बार फिर "नो बॉल विवाद" देखने को मिला। इस मैच में अंपायर ने फुल टॉस गेंद पर निकोलस पूरन को आउट दे दिया। जिसके बाद हैदराबाद को यह मैच गवाना पड़ा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 6 May 2022, 11:26 AM IST

pooran.png

पूरन ने 32 गेंद पर 62 रनों की पारी खेली

IPL 2022 DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 50वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक बार फिर "नो बॉल विवाद" देखने को मिला। इस मैच में अंपायर की एक गालती की वजह से मैच पलट गया और दिल्ली ने हैदराबाद को आसानी से हारा दिया।

दरअसल हैदराबाद को 18 गेंद पर 55 रनों की जरूरत थी। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। पूरन 29 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद इस लक्ष्य को पा लेगा। 18वे ओवर की पहली गेंद पर पूरन ने चौका लगाया।

ये भी पढ़ें - दिल्ली की जीत और वार्नर पॉवेल की पारी के बाद ट्विटर पर आई, मीम्स की बाढ़

जिसके बाद हैदराबाद की उम्मीदें और बढ़ गई। पूरने ने ठाकुर के इस ओवर की पहली चार गेंद पर 12 रन थोक दिये। लेकिन तभी 5वीं गेंद फुलटॉस थी। जिस पर पूरन ने जोरदार शॉट मारा, लेकिन शॉट सही से कनैक्ट नहीं हुआ और गेंद हवा में खड़ी हो गई और रोवमैन पॉवेल ने इसे लपक लिया।

हैदराबाद के हिसाब से यह नो बॉल थी। क्योंकि गेंद कमर के ऊपर थी। फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर की ओर बढ़ाया। वहां रीव्यू में देखा गया कि पूरन ने क्रीज से काफी आगे आकर शॉट खेला था। ऐसे में नो बॉल नहीं दी गई और पूरन को आउट होना पड़ा।

ये भी पढ़ें - IPL 2022: 157 kmph की गेंद डालकर मचाई सनसनी, तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड, दिग्गज के ऊपर मंडराया खतरा

इसी के साथ पूरन की 32 गेंद पर 62 रनों की पारी समाप्त हुए और हैदराबाद यह मैच 21 रनों से हार गया। बता दें इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में नो बॉल विवाद के कारण ही दिल्ली टीम को मैच गंवाना पड़ा था। तब आवाज उठाने के लिए कप्तान ऋषभ पंत, असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे और शार्दुल ठाकुर पर भी जुर्माना लगाया गया था।