1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022: 157 kmph की गेंद डालकर मचाई सनसनी, तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड, दिग्गज के ऊपर मंडराया खतरा

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज ने IPL के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बतौर भारतीय IPL के इतिहास की सबसे तेज गेंद उन्होंने फेंकी। जानिए उनसे आगे किसके पास है ये खास रिकॉर्ड।

2 min read
Google source verification
ipl 2022 umran malik bowls fastest ball of this season

मलिक का जलवा

IPL 2022 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का जलवा एक बार फिर यहां देखने को मिला। उमरान मलिक ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली। सबसे खास बात ये हैं कि उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।


मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिखाया जलवा

उमरान मलिक की रफ्तार सभी को पसंद आ रही है। मलिक ने कुछ दिन पहले चेन्नई के खिलाफ 154 kmph की स्पीड सें गेंद डाली थी। उन्होंने लोकी फर्ग्यूसन को पीछे किया था। आज दिल्ली के खिलाफ मलिक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उमरान ने पहले 155 और 157 kmph की गेंद यहां पर डाली है। हालांकि मलिक की इन दोनों गेंदों पर चौका लगा। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में मलिक ने कहा था कि वो 155 से ऊपर की गेंद फेंकना चाहते हैं। आज उन्होंने अपना ये सपना पूरा कर लिया है। वैसे IPL इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट के नाम है। उन्होंने साल 2011 में 157.71 kmph की रफ्तार से गेंद डाली थी।

ये भी पढ़ें- टी20 वर्ल्डकप के लिए इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है भारतीय टीम में वापसी


क्या टी-20 वर्ल्ड कप में उमरान मलिक को मिलेगा मौका?

पिछले साल उमरान ने हैदराबाद के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने पिछले साल ही अपनी रफ्तार सभी को दिखा दी थी। हैदराबाद ने इस वजह से उन्हें रिटेन किया था। इस साल उन्होंने अपनी असली पॉवर दिखाई। अभी तक 15 विकेट मलिक ले चुके हैं। कई दिग्गज कह चुके हैं कि उमरान मलिक को अब भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए। वैसे देखा जाए तो भारतीय इतिहास में इतनी तेज गेंद फेंकने वाला गेंदबाज अभी तक नहीं आया। विदेशी सरजमी पर उमरान अपनी गति से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। अक्टूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। अगर उमरान को टीम इंडिया में जगह मिलेगी तो फिर इससे काफी फायदा होगा। भारत को टी-20 वर्ल्ड दिलाने में काफी मदद उमरान कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें- 5 पाकिस्तानी मूल के बड़े क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट