
felix verdejo
बॉक्सिंग रिंग में अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करने वाले मुक्केबाज पर उनकी गर्भवती प्रेमिका को मारने का आरोप लगा है। दरअसल, पूर्व ओलंपियन बॉक्सर फेलिक्स वर्डेजो के खिलाफ उनकी प्रेमिका और उसके अजन्मे बच्चे की हत्या करने का केस दर्ज हुआ है। वर्डेजो को सैम जुआन के फेडरल कोर्ट में पेश गया। कोर्ट में वकील ने वर्डेजो पर प्रेमिका किस्ला रोड्रिगिज को किडनैप करने और मर्डर करने का चार्ज लगाया। साथ ही वकील कहा कि जब वर्डेजो ने प्रेमिका का मर्डर किया तब वह प्रेग्नेंट थी।
मर्डर करने के बाद शव झील में फेंका
रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय बॉक्सर वर्डेजो पहले से शादीशुदा हैं। इसके बावजूद उनका अफेयर किस्ला रोड्रिगिज से चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, 29 अप्रेल को वर्डेजो ने अपनी प्रेमिका रोड्रिगिज को किडनैप किया। रोड्रिगिज उस वक्त प्रेग्नेंट थी और वर्डेजो उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा था। इस मामले की जांच कर रहे एफबीआई एजेंट का कहना है कि वर्डेजो ने अपनी प्रेमिका के चेहरे पर पंच मारा और फिर उसे इंजेक्शन देकर मार दिया। साथ ही बताया जा रहा है कि वर्डेजो ने तार से अपनी प्रेमिका के हाथ—पैर बांध रखे थे। हत्या करने के बाद बॉक्सर ने शव को एक बॉक्स में रखा और उसे सैन जुआन की झील में फेंक दिया।
ऐसे खुला मर्डर का राज
एफबीआई को वर्डेजो पर हत्या करने का शक हुआ। यह शक तब ज्यादा गहरा हो गया जब पुलिस ने वर्डेजो और रोड्रिगिज के फोन कॉल्स की डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में रोड्रिगिज के घर बाहर और झील के पास सेम कार खड़ी दिखाई दी। वहीं शुक्रवार को रोड्रिगिज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को उसकी डेड बॉडी झील में से बरामद हुई।
वर्डेजो का बॉक्सिंग कॅरियर
वर्डेजो के बॉक्सिंग कॅरियर की बात करें तो वे बेहतरीन बॉक्सर रहे हैं। वर्डेजो ने साल 2012 में लंदन ओलिंपिक में प्यूर्टो रिको का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने कॅरियर में 27 फाइट जीती हैं। इनमें से 17 मुकाबलों में वर्डेजो ने अपने विरोधियों को नॉकआउट किया। 2016 में हुए एक बाइक एक्सीडेंट के बाद उसका बॉक्सिंग कॅरियर तबाह हो गया था।
Updated on:
4 May 2021, 3:45 PM IST
Published on:
4 May 2021, 3:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.