3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन से स्वर्ण की उम्मीद, वहीं हॉकी और टेबल टेनिस में पदक पक्का

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत के लिए अभी तक काफी ज्यादा शानदार रहा है। भारत 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रोंज मेडल जीतकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बना हुआ है। आइए आपको भारत का आज का शेड्यूल बताते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 11 Jul 2025, 6:41 PM IST

pv sindhu

pv sindhu: photo patrika

CWG 2022 Today India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज का दिन भारत के लिए काफी ज्यादा शानदार रहने वाला है। भारत आज कम से कम 6 पदक जीत सकता है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन स्वर्ण पदक के लिए आज अपना मुकाबला खेलेंगे। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से शाम 5:00 बजे शुरू होगा, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाएगी। इसके अलावा टेबल टेनिस में भारत के पुरुष एकल में साथियान का मुकाबला पॉल ड्रिकहॉल से होगा। इसके अलावा पुरुष एकल में ही शरत कमल का मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए लियाम पिचफोर्ड से होगा। आइए आपको आज भारत का पूरा शेड्यूल बताते हैं।

बैडमिंटन

महिला एकल फाइनल, पीवी सिंधु बनाम मिशेल ली, दोपहर 1:20 बजे

पुरुष एकल फाइनल, लक्ष्य सेन बनाम एनजी यंग, दोपहर 2:10 बजे

पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम सीन/बेन, दोपहर 3 बजे

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान का छलका दर्द कहा 'केजरीवाल ने ना तब कुछ किया ना अब'

टेबल टेनिस

पुरुष एकल कांस्य पदक मैच, साथियान बनाम पॉल ड्रिंकहॉल, शाम 3:35 बजे

पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच, शरथ कमल बनाम लियाम पिचफोर्ड, शाम 4:25 बजे

हॉकी

पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5 बजे