नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहने की उम्मीद है। मंगलवार को निशानेबाजी में पुरुष और महिला वर्ग से और मेडल आने की उम्मीद बनी हुई है। हीना सिद्धू और अन्नू सिंह महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल तक पहुंच गईं हैं। वहीं, पुरुषों की 50 मीटर राइफल में प्रोन, गगन नारंग और चेन सिंह ने फाइनल में जगह बनाई है। पुरुष हॉकी में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया दिया है। इसके साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।