29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आप जानते हैं ओलंपिक में मिलने वाले सिल्वर और गोल्ड मेडल की कीमत? बेचने पर मिलेंगे इतने रुपए

ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए खिलाड़ी कई—कई साल तक प्रैक्टिस करते हैं। वहीं ओलंपिक में मेडल जीतना बड़ी उपलब्धि होती है। खिलाड़ी ओलंपिक में जब मेडल जीतता है तो देश का गौरव बढ़ाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 22 Jul 2021, 1:37 PM IST

olympic_medal.png

दुनिया में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है लेकिन खिलाड़ियों का ओलंपिक में खेलना सपने की तरह होता है। इस बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी टोक्यो कर रहा है। हालांकि कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां के लोग इस टूर्नामेंट के आयोजन का विरोध कर रहे हैं। कल 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना भी बड़ी बात मानी जाती है। ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए खिलाड़ी कई—कई साल तक प्रैक्टिस करते हैं। वहीं ओलंपिक में मेडल जीतना बड़ी उपलब्धि होती है। खिलाड़ी ओलंपिक में जब मेडल जीतता है तो देश का गौरव बढ़ाते हैं। इसमें खिलाड़ियों को गोल्ड,सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन मेडल्स की कीमत क्या है।

550 ग्राम का होता है सिल्वर मेडल
ओलंपिक की प्रतिस्पर्धा में दूसरे नंबर पर आने वाले प्लेयर को सिल्वर मेडल दिया जाता है। वहीं इस मेडल की कीमत की बात करें तो ओलंपिक में दिया जाने वाला सिल्वर मेडल 550 ग्राम का होता है। ऐसे में मार्केट वैल्यू के हिसाब से इस सिल्वर मेडल की कीमत 36 हजार 630 रूपए है। चांदी के मेडल में 100 प्रतिशत चांदी होती है। इसमें कोई मिलावट नहीं होती।

यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिक: भारतीय टेबल टेनिस के ड्रॉ घोषित, चीनी ताइपे से होगा मनिका-शरत का सामना

गोल्ड मेडल में सोने का पानी
वहीं ओलंपिक में दिए जाने वाला सिल्वर मेडल, गोल्ड मेडल की तुलना में ज्यादा खरा होता है। गोल्ड मेडल पर 6 ग्राम सोने का पानी चढ़ाया जाता है। वहीं चांदी के मेडल में कोई मिलावट नहीं होती। इसमें पूरा 550 ग्राम चांदी का ही वजन होता है। वहीं ब्रॉन्ज मेडल में भी मिलावट होती है। ब्रॉन्ज मेडल का वजन 450 ग्राम होता है।

यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिक : ओपनिंग सेरेमनी में होंगे कम से कम भारतीय खिलाड़ी

556 ग्राम का होता है गोल्ड मेडल
ओलंपिक में मिलने वाले गोल्ड मेडल का वजन 556 ग्राम होता है। अगर यह मेडल पूरा सोने का हो तो इसकी कीमत करीब 26 लाख 29 हजार 880 रुपए होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। खिलाड़ी अगर अपना गोल्ड मेडल बेचने बाजार जाए तो उसे मात्र 65 हजार 790 रुपए मिलेंगे। गोल्ड मेडल में सिर्फ 6 ग्राम सोने की प्लेटिंग की जाती है। इस वजह से ऐसा है।