29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोक्यो ओलंपिक : ओपनिंग सेरेमनी में होंगे कम से कम भारतीय खिलाड़ी

ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल से सिर्फ 6 अधिकारियों को हिस्सा लेने की अनुमति मिली है। टोक्यो ओलंपिक में 120 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में अधिकारियों, कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ सहित कुल 228 सदस्य शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 22 Jul 2021, 12:22 PM IST

tokyo_olympics.png

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। हालांकि यहां कोरोना का खतरा है। इस वजह से टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में कम से कम भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल से सिर्फ 6 अधिकारियों को हिस्सा लेने की अनुमति मिली है। वहीं जिन भारतीय खिलाड़ियों को अगले दिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है, उन्हेंं ओपनिंग सेरेमनी से दूर रहने की हिदायत दी गई है। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए ज्यादा खिलाड़ियों को उद्घाटन समारोह में नहीं रखा जाएगा।

120 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी लेंगे खेलों में हिस्सा
टोक्यो ओलंपिक के लिए इस बार भारत से काफी बड़ा दल गया है। टोक्यो ओलंपिक में 120 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में अधिकारियों, कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ सहित कुल 228 सदस्य शामिल हैं। राजीव मेहता ने कहा कि ओपनिंग समारोह में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या पर दल प्रमुख और उप दल प्रमुख फैसला करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस समय खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कम से कम खिलाड़ियों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। वहीं उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों की संख्या निश्चित हो गई है। इसमें 6 भारतीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। हालांकि इन अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिक: भारतीय टेबल टेनिस के ड्रॉ घोषित, चीनी ताइपे से होगा मनिका-शरत का सामना

पहले दिन ये भारतीय खिलाड़ी लेंगे स्पर्धा में हिस्सा
वहीं जिन खिलाड़ियों को ओपनिंग सेरेमनी के अगले दिन प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेना है उन्हें उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने की जगह अपने खेल पर ध्यान लगाने के लिए कहा गया है। भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों ने कहा कि समारोह के आधी रात तक चलने की उम्मीद है इसलिए यह बेहतर होगा कि खिलाड़ी अगले दिन होने वाली अपनी प्रतियोगिताओं के लिए आराम करें। पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल के निशानेबाज सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवान की पहले दिन स्पर्धाएं हैं। वहीं मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल, दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार दूसरे दिन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिक: खेल गांव में परोसा जा रहा भारतीय खाना, कमरों की सफाई तीन दिन में एक बार

भारतीय दल के निशानेबाज, मुक्केबाज और तीरंदजों की प्रतिस्पर्धा
भारतीय निशानेबाजों, मुक्केबाजों, तीरंदाजों के अलावा पुरुष और महिला हॉकी टीमों को उद्घाटन समारोह के अगले दिन प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेना है। ऐसे में ये लोग उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। मुक्केबाजी दल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जिन खिलाड़ियों का शनिवार को मुकाबला नहीं है, वो समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं भारत ने उद्घाटन समारोह के लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और 6 बार की विश्व चैम्पियन महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम को ध्वजवाहक बनाया है।