31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA World Cup 2022: रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप

FIFA World Cup 2022 Opening Ceremony: फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हो गई है। ओपनिंग सेरेमनी की शुरूआत साउथ कोरिया के रॉक बैंड BTS की प्रस्तुति के साथ हुई, जिसमें फिल्म अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही भी अपनी प्रस्तुती देंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 21 Nov 2022, 7:56 AM IST

fifa-world-cup-2022-opening-ceremony-opening-ceremony-of-the-fifa-world-cup-started-with-a-colorful-program.jpg

FIFA World Cup 2022 Opening Ceremony: opening ceremony of the FIFA World Cup started with a colorful program

FIFA World Cup 2022 Opening Ceremony: दुनिया के सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज रविवार रात रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने वाले लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। लोग अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट से कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे थे। स्टैंड में मौजूद प्रशंसक अपनी टीम के लिए चिल्ला रहे थे और हाथ हिलाकर खुशी का इजहार कर रहे थे।

फीफा विश्व कप 2022 में मौजूदा चैम्पियन फ्रांस सहित 32 टीम भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट लगभग 1 महीने तक चलेगा, जिसमें कुल 64 मैच खेले जाएंगे। इन टूर्नामेंट्स को लेकर भारत सहित पूरी दुनिया में भारी उत्साह है।

ढोल-नगाड़ों की आवाज से गूंजा अल बायत स्टेडियम
फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन दोहा के अल बायत स्टेडियम में किया गया, जिसमें कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पूरा स्टेडियम ढोल-नगाड़ों की तेज आवाज के साथ गूंज उठा। क़तर का पारंपरिक तलवार नृत्य अल-अर्धा देख दर्शक अचंभित रह गए। इसके बाद हमें बैकग्राउंड में BTS के 'प्लीज डोंट टेक मी होम' और 'ओले ओले ओले' का ट्रैक सहित कई प्रस्तुतियां हुईं। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने भी परफॉर्म किया।

फीफा शुरू होने से पहले ही मौजूदा चैम्पियन को लगा बड़ा झटका
FIFA World Cup 2022 के शुरू होने के पहले ही मौजूदा चैम्पियन फ्रांस का झटका लग चुका है। फ्रांस के दिग्गज स्ट्राइकर करीम बेंजेमा चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, जिसके बारे में फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन ने जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022 का प्रसारण नहीं कर पाएंगी 12 हजार से अधिक वेबसाइट, जानिए क्या है कारण