28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शतरंज विश्व कप उपविजेता प्रगनानंद के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़, सीएम और खेल मंत्री ने भी की मुलाकात

R Praggnanandhaa : देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर प्रगनाननंदा के शतरंज विश्व कप में उपविजेता बनकर लौटने पर चेन्‍नई में भारी भीड़ ने शानदार स्‍वागत किया। इसके बाद उन्‍होंने तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन से मुलाकात की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Aug 2023, 3:22 PM IST

huge-crowd-gathered-to-welcome-praggnanandhaa-in-chennai-after-meets-with-tamilnadu-cm-mk-stalin-sports-minister-udhayanidhi.jpg

शतरंज विश्व कप उपविजेता प्रगनानंद के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़।

R Praggnanandhaa : देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद के शतरंज विश्व कप में उपविजेता बनकर लौटने पर चेन्‍नई में भारी भीड़ ने शानदार स्‍वागत किया। भारी भीड़ ने प्रगनानंद पर फूल बरसाए तो किसी बुके और शॉल से स्‍वागत किया। इसके बाद उन्‍होंने तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन से मुलाकात की। सीएम और खेल मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रगनानंद के कोच रमेश आरबी, उनके पिता रमेशबाबू और मां नागलक्ष्मी भी उपस्थित थीं।


बता दें कि 18 वर्षीय प्रगनानंद ने इस साल शतरंज विश्व कप में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ियों को हराने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फाइनल में भी प्रगनानंद ने बेहद उम्‍दा खेल दिखाया, लेकिन अंत में वह जीतने से चूक गए और उपविजेता बनकर लौटे हैं। जब वह अपने घर लौटे तो चेन्नई में पहले से ही बड़ी संख्‍या में लोग उनका बड़ी संख्या में इंतजार कर रहे थे। भीड़ के बीच उन्हें कड़ी सुरक्षा के साथ लाया गया। इस दौरान प्रशंसकों ने उन पर फूलों की वर्षा की।


प्रगनानंद ने अपने स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस दौरान उन सभी लोगों को धन्यवाद किया जो उनकी इस पूरी यात्रा में उनके साथ थे। इसके बाद उन्‍होंने तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन से मुलाकात की। सीएम और खेल मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रगनानंद के कोच रमेश आरबी, उनके पिता रमेशबाबू और मां नागलक्ष्मी भी उपस्थित थीं।