27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने तोड़ा सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड? जानें एडिलेड में 181.6 किमी. की रफ्तार का सच

IND vs AUS 2nd Test Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में मोहम्मद सिराज की 181.6 किमी. की रफ्तार से फेंकी गई गेंद चर्चाओं में है। आइये आपको भी बताते हैं कि आखिर माजरा क्‍या है?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Dec 2024, 3:01 PM IST

IND vs AUS 2nd Test Highlights: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के तहत एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल डे/नाइट टेस्ट मुकाबले में अभी तक मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया फ्रंट फुट पर है। पहले दिन भारतीय टीम महज 180 रन पर सिमट गई। वहीं, दूसरे दिन ऑस्‍ट्रेलिया ने चायकाल तक चार विकेट पर 191 रन बनाते हुए 11 रन की बढ़त बना ली है। इस मैच में पहले दिन मोहम्मद सिराज एक अजीबोगरीब घटना को लेकर चर्चा में हैं। यह चर्चा उनकी एक बॉल को लेकर है, जिसकी रफ्तार स्‍पीडोमीटर पर 181.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की नजर आई। इसका मतलब है कि उन्‍होंने सबसे तेज गेंद फेंकने के शोएब अख्तर के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मगर इसमें आखिर कितनी सच्चाई है, आइए आपको भी बताते हैं।

स्पीडोमीटर में ग्लिच

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी थी, लेकिन एडिलेड पिंक बॉल टेस्ट में मोहम्मद सिराज की एक गेंद पर स्पीडोमीटर ने 181.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये गेंद ऑस्ट्रेलियाई पारी के 24वें ओवर में आई, जिससे साफ होता है कि ये स्पीडोमीटर में आए किसी ग्लिच के कारण हुआ।

गरमा गया था माहौल

बता दें कि मोहम्‍मद सिराज का ये वही ओवर था, जिसमें वह गेंद फेंकने वाले थे और मार्नस लाबुशेन सामने से हट गए थे। लाबुशेन के हटने की वजह एक फैन के बीयर स्नेक लेकर खड़ा होना था, जिस वजह से उनका ध्यान भटक गया था। हालांकि इस दौरान सिराज जरूर गुस्से में नजर आए थे। सिराज ने इसी ओवर में लाबुशेन से कुछ कहा भी था, जिस कारण माहौल गरमा गया था।