1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2022: शूटिंग के बिना भारत ने जीते 61 मेडल, चौथे नंबर पर खत्म किया कॉमनवेल्थ का सफर

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए शूटिंग के बिना 61 गोल्ड मेडल जीते हैं। जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 2018 के बाद यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में अबतक का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
2 min read
Google source verification
comon.png

Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल शूटिंग को कॉमनवेल्थ गेम्स से बहार रखा गया था। इसके बावजूद भारत ने 61 मेडल जीते हैं और मेडल तालिका में चौथे स्थान पर है। हमेशा से शूटिंग में भारत का दबदबा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत ने 66 मेडल जीते थे। जिसमें से सबसे ज्यादा 16 मेडल शूटिंग में आए थे। 2018 में भारत तीसरे स्थान पर था।

इस कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग के ना होने से भारत के पदकों की संख्या में कमी होने की आशंका थी। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने लॉन बाउल, जूडो, एथलेटिक्स जैसे खेलों से जमकर ज़ोर लगाया और कई मेडल ला कर दिये। भारत ने इस साल एथलेटिक्स में 8 मेडल जीते। जिसमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 2018 में एथलेटिक्स में मात्र 3 मेडल आए थे।

यह भी पढ़ें- CWG 2022 Medal tally: 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज के साथ भारत ने रचा इतिहास

इसके अलावा भारत ने बैडमिंटन में 6 मेडल जीते। जिसमें 3 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 2018 में बैडमिंटन में 6 मेडल आए थे। बॉक्सिंग में भारत ने इस बार 7 मेडल जीते हैं। जिसमें 3 गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज आए हैं। 2018 में भारत ने 9 मेडल अपने नाम किए थे।

जूडो और लॉन बाउल में भारत ने इस बार कमाल कर दिया। जूडो में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ तीन मेडल जीते। यह पहली बार है जब भारत ने इस खेल में मेडल लाये हैं। वहीं लॉन बाउल में एक गोल्ड और एक सिल्वर अपने नाम किए।

भारत ने पावरलिफिंग में भी एक गोल्ड मेडल जीता है। स्क्वैश में दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। टेबल टैनिस में भारत ने 4 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। सबसे ज्यादा मेडल रेस्लिंग में आए। भारत ने इस इवैंट में 12 मेडल अपने नाम किए। जिसमें 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जैवलिन डे पर टीटी नगर स्टेडियम में खिलाडि़यों ने फेंका इतनी दूरी तक भाला

वहीं वेटलेफ्टिंग 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 10 पदक जीते। इसके अलावा क्रिकेट और मेंस हॉकी में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।