26 सितम्बर से 5 अक्टूबर के बीच आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित होगा। हालांकि, यह पहली बार नहीं होगा, जब चैंपियनशिप एशिया में आयोजित की जा रही है। इससे पहले दोहा (2015), दुबई (2019) और इस साल कोबे में आयोजित की गई थी। इसके अलावा, भारत की राष्ट्रीय राजधानी विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स की भी मेजबानी करेगी, जो 11 से 13 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा।