24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hockey Asia Cup 2025: मलेशिया को 4-1 से भारतीय टीम ने रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास

IND vs MAL Hockey Asia Cup 2025: पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह, सुखजीत, शिलानंद लाकड़ा और विवेक सागर प्रसाद के एक एक गोल की बदौलत भारतीय टीम ने सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 4 Sep 2025, 9:52 PM IST

Hockey Asia Cup 2025 Ind vs Mal

मलेशिया के खिलाफ जीत का जश्न मनाते हुए भारतीय हॉकी खिलाड़ी (फोटो- Hockey India)

India vs Malaysia Hockey Score: हॉकी मेंस एशिया कप 2025 के सुपर 4 के मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक भी गोल नहीं दिया, फिर भी इतिहास रच दिया। मलेशिया के खिलाफ जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मैदान पर उतरे, तो उनके नाम 250वां इंटरनेशनल मैच दर्ज हो गया। भारत के लिए पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने 17वें मिनट, सुखजीत सिंह ने 19वें मिनट, शिलानंद लाकड़ा ने 24वें मिनट और विवेक सागर प्रसाद ने 38वें मिनट में गोल किए।

भारतीय डिफेंस को नहीं भेद पाया मलेशिया

मलेशिया के लिए दूसरे मिनट में ही शफीक हसन गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने ऐसा दीवार खड़ा किया कि मलेशिया पूरे मैच में भेदने की कोशिश करती रही लेकिन सफल नहीं हुई। शफीक हसन के दूसरे मिनट में गोल की बदौलत शुरुआत बढ़त हासिल करने वाली मलेशिया ने बाद गेंद पर कब्ज़ा जमाया और मेज़बान टीम पर दबाव बनाए रखा। पहले क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और उनकी टीम के साथ भारत ने आक्रामक रुख़ अपनाया, लेकिन मलेशिया ने अपनी पकड़ बनाए रखी। भारत ने पूरी कोशिश की लेकिन क्वार्टर के अंत तक बराबरी का गोल नहीं कर पाया। पहले क्वार्टर के बाद मलेशिया 1-0 से आगे था।

दूसरे क्वार्टर के शुरुआत में भारत को लगातार पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से चार नाकाम रहे। पांचवें पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह का शॉट बचा लिया गया, जिसके बाद भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (17वें मिनट) ने मौके का फायदा उठाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

कुछ मिनट बाद सुखजीत सिंह ने 19वें मिनट में गोल कर मेज़बान टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 24वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने मलेशियाई गोलकीपर को छकाते हुए स्कोर 3-1 कर दिया। मलेशिया ने पहले हाफ के आखिरी क्षणों में आक्रमण किया, लेकिन भारत के डिफेंस ने उन्हें रोके रखा। 38वें मिनट में विवेक प्रसाद ने गोल कर भारत को 4-1 से आगे कर दिया। आखिरी क्वार्टर में जहां मलेशिया लगातार आक्रमण की कोशिश कर रहा था वहीं भारतीय डिफेंस मजबूती से उनका सामना कर रहा था और सीटी बजते ही टीम इंडिया की जीत पर मुहर लग गई। भारत सुपर 4 में अगला मुकाबला शनिवार, 6 सितंबर को चीन से खेलेगा।