26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय महिला टीम ने Asian Table Tennis Championships में रचा इतिहास

एशियाई टेबल टेनिस संघ की ओर से 1972 में इस प्रतियोगिता के शुरू करने के बाद यह भारत का महिला टीम स्पर्धा में पहला पदक है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 9 Oct 2024, 4:45 PM IST

Asian Table Tennis Championships 2024: भारतीय महिला टीम ने बुधवार को कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। एशियाई टेबल टेनिस संघ की ओर से 1972 में इस प्रतियोगिता के शुरू करने के बाद यह भारत का महिला टीम स्पर्धा में पहला पदक है।

भारत को सेमीफाइनल में जापान से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि चीन ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हांगकांग को 3-0 से हराया। दोनों हारने वाली सेमीफाइनलिस्टों को कांस्य पदक प्रदान किया है।

सेमीफाइनल मैच में अयहिका मुखर्जी को महिला एकल में जापान की मिवा हरिमोटो के हाथों 2-3 (8-11, 11-9, 8-11, 13-11, 7-11) से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मनिका बत्रा ने सत्सुकी ओडो पर 3-0 (11-6, 11-5, 11-8) की जीत के साथ स्कोर बराबर कर दिया।

हालाकि जपाना की मीमा इटो ने भारत की सुतिर्था मुखर्जी को 3-0 (11-9, 11-4, 15-13) से हराया, वहीं हरिमोटो ने भारत की मनिका बत्रा को 3-1 (11-3, 6-11, 11-2, 11-3) से हराकर जापान की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने मंगलवार को क्वार्टरफाइनल में कड़े मुकाबले में दक्षिण कोरिया को हराकर 3-2 से हराकर पदक पक्का कर लिया था।

यह भी पढ़ें: WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में एक मात्र भारतीय खिलाड़ी