
सात्विक और चिराग
भारत के लिए बैडमिंटन में खुशखबरी आई है. दुनिया की 11वें नंबर की जोड़ी सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को शुरू हो रहे सत्र के आखिरी BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह बना ली है. वर्ल्ड नबंर 11 भारत की यह जोड़ी इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में बी पहुंची थी. उन्हें सेमीफाइनल में जापान के अकिरा कोगा और ताइजी सेइतो को हराकर फाइनल में जगह बनाई. इनदोनों भारतीय खिलाड़ीयों ने जापानी जोड़ी को रोड टू बाली रेस में पछाड़ा. उन्हें कट प्रवेश के लिए सेमीफाइनल में दुनिया के लंबर एक जोडी मार्कस एफ गाइडोन और केविन एस को हराना था लेकिन वह 16-21, 18-21 से हार गए. अकिरा और ताइची भी जापाने ताकुरो होकी औऱ युगो कोबायशी से हार गए जिससे भारतीय जोड़ी को स्थान प्राप्त हुआ.
चिराग शेट्टी ने इसकी जानकारी देते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा. हम पहली बार वर्ल्ड टूर फाइनल्स खेलेंगे. मैं दुनिया के शीर्ष आठ टीमों के खिलाफ खेलने को लेकर रोमांचित हूं. सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद. इन दोनों से पहले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शामिल होने वाले लक्ष्य सेन भारत के सबसे युवा बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं. लक्ष्य सेन इस 15 लाक डॉलर ईनामी राशि में हमें शिरकत करते दिखेंगे. इस टूर्नामेंट में दो बार ओलंपिक पदक जीत चुकी स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, किदाम्बी श्रीकांत, महिला जोड़ी अश्विनी पोनप्पा औऱ एन सिक्की रेड्डी भाग ले रहे हैं. आपको बता दें कि पीवी सिंधु ने इस टूर्नामेंट का खिताब भी साल 2018 में जीता था.
यह भी पढ़ें:
Published on:
29 Nov 2021 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
