Mumbai Indians Playoffs Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी टीमों ने अपना अपना आधा सफर तय कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टॉप 4 में बरकरार हैं, तो 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस अब तक 8 में से सिर्फ 3 मैच जीतने में सफल हो पाई है और अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम एक टीम को 8 मैच जीतने होंगे। मुंबई ने 8 मैच खेल लिए हैं और बचे हुए 6 मैचों में उन्हें 5 मैच जीतने होंगे।