25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोंटी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम ‘इंडिया’ रखा

 दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और मुम्बई इंडियंस टीम के क्षेत्ररक्षण कोच जोंटी रोड्स ने अपनी नवजात बेटी का नाम इंडिया रखा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Apr 2015, 4:30 PM IST

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और मुम्बई इंडियंस टीम के क्षेत्ररक्षण कोच जोंटी रोड्स ने अपनी नवजात बेटी का नाम इंडिया रखा है।

रोड्स की पत्नी मेलाने ने गुरुवार को मुम्बई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसके बाद इसका नाम इंडिया जेनी रोड्स रखा गया।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि जोंटी तथा मेलाने भारत में बच्चे का जन्म चाहते थे क्योंकि उनका मानना है कि यहां दक्षिण अफ्रीका से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं हैं।

रोड्स ने ट्वीटर पर अपने प्रशंसकों से दिल्ली डेयरडेविल्स और मुम्बई इंडियंस टीमों के बीच हुए मैच से पहले यह खुशी साझा की। रोड्स ने लिखा कि आज शाम 3.29 बजे इंडिया जेनी रोड्स का जन्म हुआ। उसका वजन 3.7 किलोग्राम है। बच्ची और उसकी मां स्वस्थ हैं।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग