
Kho Kho World Cup 2025 Schedule: खो खो वर्ल्ड कप की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को भारत और नेपाल के बीच इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मुकाबले से सांय 7 बजे से होगी। खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के चेयरमैन सुधांशु मित्तल ने बताया कि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को सांय 7 बजे और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को सांय 8.15 बजे इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे। पुरुष और महिला टीमों को चार चार वर्गों में बांटा गया है। पुरुष वर्ग की टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत नेपाल, पेरू, ब्राज़ील और भूटान को ग्रुप ए में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका ,घाना ,अर्जेंटीना ,नीदरलैंड और ईरान को ग्रुप बी में रखा गया है। बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और पोलैंड को ग्रुप सी में रखा गया है जबकि इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और केन्या को ग्रुप डी में रखा गया है ।
खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के चेयरमैन सुधांशु मित्तल ने बताया कि महिला वर्ग में भारत ,ईरान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को ग्रुप ए में रखा गया है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ,केन्या ,यूगांडा और नीदरलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है। नेपाल, भूटान ,श्रीलंका, जर्मनी और बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड,पोलैंड, पेरू और इंडोनेशिया को ग्रुप डी में रखा गया है। सुधांशु मित्तल ने बताया कि इस वर्ल्ड कप में महिला और पुरुष वर्ग में 20 देश कुल 90 मैच खेलेंगे। पुरुष और महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल 17 जनवरी को 16 टीमों के बीच होगा जबकि पुरुष और महिला वर्ग में सेमीफाइनल 18 जनवरी को 8 टीमों के बीच होगा। पुरुष और महिला वर्ग में फाइनल 19 जनवरी को 4 टीमों के बीच होगा।
Updated on:
31 Dec 2024, 3:35 PM IST
Published on:
31 Dec 2024, 3:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.