29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोक्यो ओलंपिक के लिए ध्वजवाहक चुने गए मैरी कॉम, मनप्रीत

एमसी मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को टोक्यो 2020 ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 200 सदस्यीय भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 5 Jul 2021, 10:47 PM IST

mary_kom.jpg

नई दिल्ली। छह बार विश्व चैंपियन मुक्केबाज और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता एमसी मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को सोमवार को टोक्यो 2020 ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 200 सदस्यीय भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया। टोक्यो में, 38 वर्षीय मैरी कॉम अपने दूसरे ओलंपिक में भाग लेंगी। 2016 में रियो खेलों के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने से पहले मैरी ने 2012 में लंदन ओलंपिक में महिला मुक्केबाजी की शुरूआत के समय कांस्य जीता था।

यह खबर भी पढ़ें:—IPL 2021 के दूसरे चरण में खेलेंगे श्रेयस अय्यर, बोले-'कप्तानी का फैसला मालिकों के हाथ में'

तीसरे ओलंपिक में हिस्सा लेंगी मनप्रीत
मैरी कॉम सबसे कुशल भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने छह बार विश्व चैम्पियनशिप जीती है और एशियाई खेलों में स्वर्ण (2014) और रजत (2020) पदक जीता है। 28 वर्षीय मनप्रीत अपने तीसरे ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। वह 2016 से भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हैं और 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण और चैंपियंस ट्रॉफी में दो रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—सालाना 196 करोड़ कमाने वाले कोहली इन नायाब चीजों के हैं शौकीन, ये है घड़ी से लेकर प्राइवेट तक कीमत

समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे बजरंग पूनिया
भारतीय ओलंपिक संघ ने यह भी पुष्टि की कि चैंपियन पहलवान बजरंग पुनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। आईओए ने सोमवार को अपने बयान में भारतीय दल का ब्योरा भी दिया, जिसमें 126 एथलीट और 75 अधिकारी शामिल होंगे।