कैस ने इस बात की प्रबल संभावना जताई कि नरसिंह ने प्रतिबंधित पदार्थ का टैबलेट फॉर्म में एक से अधिक बार सेवन किया। कैस की ओर से सुनवाई कर रहे पैनल ने कहा कि नरसिंह ने सिर्फ एक बार प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं किया था। 25 जून को हुई पहली जांच में प्रतिबंधित पदार्थ की मात्रा काफी अधिक पाई गई थी। पैनल ने कहा कि उस मात्रा के आधार पर कहा जा सकता है कि उन्होंने पाउडर को पानी में मिलाकर लेने के स्थान पर टैबलेट फॉर्म में लिया था, जिसकी संख्या एक या दो हो सकती है। इसके बाद पांच जुलाई को हुए टेस्ट में भी मेथेनडाइनन की मात्रा काफी ज्यादा थी।