कुछ दिन पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को सिल्वर दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से नीरज चोपड़ा इंजरी की वजह से बाहर हो गए है। ये बहुत ही बुरी खबर भारतीय फैस के लिए है। नीरज चोपड़ा ने अपना नाम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से वापस ले लिया है। नीरज चोपड़ा से इस बार सभी को पदक जीतने की उम्मीदें थी लेकिन अब ये टूट गई है। नीरज चोपड़ा ने खुद अपनी इंजरी का खुलासा किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने के बाद उनका एमआरआई स्कैन हुआ था। आपको बता दें उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई है और इसे ठीक होने में काफी वक्त लगेगा। उन्हें इस समय आराम करने की सलाह दी गई है।