Lovlina borogohain, CWG 2022: एक तरफ देश बीते रविवार को एथलेटिक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के मेडल जीतने की खुशी से फुले नही समा रहा था कि आज ट्विटर पर एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसके बारे में पढ़कर शायद खेल जगत सोच में पड़ जाए। हमारे देश की महिला खिलाड़ियों को किस कदर मानसिक उत्पीड़न और राजनीति का शिकार होना पड़ता है इस बात का उदाहरण पूर्व ओलंपिक चैंपियन, एशियन चैंपियन खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन हैं। उन्होंने अपनी समस्या और दर्द को ट्विटर पर साझा करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें वह मानसिक उत्पीड़न और राजनीति की वजह से उनका खेल किस तरह प्रभावित हो रहा है बताती हुई नजर आ रहीं हैं।