इन चीजों की भी हो रही ई नीलामी
सुमित अंतिल के जेवलिन के अलावा कई ओलंपिक और पैरालंपिक विजेताओं के खेल उपकरण प्रधानमंत्री को भेट में दिये गए हैं। इनके अलावा कई समृति चिन्ह, जैसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तुत अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा प्रस्तुत चारधाम की लकड़ी की प्रतिकृति, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की प्रतिकृति उन वस्तुओं में शामिल है जिनकी नीलामी हो रही है।