ओलंपिक खेलों के इतिहास में निशानेबाजी सबसे पुराना खेल है। लेकिन क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि 1900 ओलंपिक खेलों में शूटरों ने कबूतरों को निशाना बनाया था। इन खेलों के दौरान कबूतरों को पिंजरों से हवा में छोड़ा जाता था और प्रतिभागी को उसके ऊपर निशाना लगाकर मार गिराना होता था। यदि कोई निशानेबाज दो निशाने चूक जाता था, तो वह प्रतियोगिता से हट जाता था। सबसे अधिक कबूतर मारने वाले को विजेता घोषित किया गया।