टोक्यो ओलंपिक में पदक से मामूली अंतर से चूकने के बाद, पेरिस में भाकर का प्रदर्शन उनके संकल्प और सुधार का प्रमाण है। कुल मिलाकर, मनु ओलंपिक में एक से अधिक व्यक्तिगत पदक जीतने वाली लिस्ट में पहलवान सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु के बाद तीसरी भारतीय बन गयी हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौर (एथेंस 2004), अभिनव बिंद्रा (बीजिंग 2008), विजय कुमार (लंदन 2012), गगन नारंग (लंदन 2012), मनु भाकर (पेरिस 2024), ये सभी ओलंपिक में पदक जीतने वाले अन्य निशानेबाज हैं।