
Phalodi Satta Bazar: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (DC Vs SRH) की टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच दोपहर 3.30 बजे विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (RR Vs CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज हैदराबाद के मैच की फलौदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) के अनुमान देखे तो सनराइज हैदराबाद की स्थिति दिल्ली कैपिटल से बेहतर दिखाई दे रही है। फलौदी सट्टा बाजार ने इस मैच में सनराइज हैदराबाद की जीत की संभावना जताई है। यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय है।
बता दें कि रविवार के दूसरे मैच में फलौदी सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान रॉयल्स पर चेन्नई सुपर किंग्स भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। फलौदी सट्टा बाजार ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का अनुमान लगाया है।
वहीं दूसरे सट्टा बाजारों ने दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज हैदराबाद के मैच में सनराइज हैदराबाद की जीत का अनुमान लगाया है। इसके अलावा दूसरे मैंच में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना बताई है।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक मैच खेला है और दो अंकों के साथ पॉइंट टेबल पर पांचवें नंबर पर है। वहीं सनराजइज हैदराबाद ने अब तक दो मैच खेले है जिसमें एक में जीत व एक में हार मिली है। हैदराबाद भी दो अंकों के साथ छठवें नंबर पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स दो मैचों में एक जीत व एक हार के साथ आठवें नंबर है और राजस्थान ने अब तक दो मैच खेले है और दोनों ही मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट टेबल में राजस्थान सबसे अंत में दसवें नंबर पर है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 100 से अधिक सटोरियों के गायब होने की खबर हाल ही में चर्चा में आई है। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार, दुर्ग और आसपास के इलाकों में सट्टेबाजी का जाल काफी समय से सक्रिय था, और पुलिस ने इस पर नकेल कसने के लिए छापेमारी की योजना बनाई थी। लेकिन जैसे ही कार्रवाई की भनक सटोरियों को लगी, उनमें से कई ने इलाका छोड़ दिया और गायब हो गए।
Updated on:
30 Mar 2025, 2:16 PM IST
Published on:
30 Mar 2025, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.