28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़बोले सहवाग ने फिर लिए सोशल मीडिया पर मजे, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को घसीटा

सहवाग अपने सोशल मीडिया को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं, इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि वह एक बार फिर से ट्रेंड में हैं...

less than 1 minute read
Google source verification
sehwag

भारत के लिए पूर्व सलामी और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपना ह्युमर इस्तेमाल करके कैसे सबसे मजे लेते हैं। यह हम सबने ही देखा है। लगभग हर मैच में अपने चुलबुले अंदाज में कमेंट्री करने वाले वीरू मजे लेने में पीछे नहीं हटते है। वीरू सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव रहते हैं कि किसी का भी बर्थडे हो या कोई स्पेशल अवसर हो, वह हमेशा बधाई देने में आगे रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को निशाने पर लिया है। दरअसल वीरू ने ट्विटर पर हाथ के आकार की डिजाइन की 2 रोटी की फोटो डाली है। जिसमें एक रोटी छोटी है और दूसरी बड़ी, साथ में वीरू ने कैप्शन भी लिखा है। वीरू ने कैप्शन में लिखा है ''नई नवेली दुल्हन आई, पति बोला अपने हाथ की रोटी बना के खिलाओ।'' उनके इस ट्वीट को लोगों ने काफी पसंद किया जा रहा है। सहवाग यह ट्वीट करने के बाद भी नहीं रूके, उन्होंने स्पेशली पार्थिव पटेल को टैग करते हुए लिखा कि- ''भाई विकेट कीपिंग गल्व्स हैं या फिर भेजूं।'' उनके इस ट्वीट को भी काफी पसंद किया जा रहा है।