21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: अंतिम 16 का मुकाबला जीत दीपिका ने अंतिम 8 में बनाई जगह

Tokyo Olympics 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के करीब पहुंच गई हैं। उन्होंने अंतिम 8 में जगह बना ली है।

2 min read
Google source verification
deepika_3.png

Tokyo Olympics 2020: भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अंतिम 32 का मुकाबला जीतने के बाद अंतिम 16 का मुकाबला खेला। अंतिम 16 में उनके सामने अमरीका की जेनिफर फर्नाडेज थीं। पहला सेट दीपिका हार गईं। दीपिका ने पहले सेट में 25 का स्कोर किया लेकिन फर्नांडेज ने 26 का स्कोर किया। दूसरे सेट में दीपिका ने 28 और फर्नांडेज ने 25 का स्कोर किया। ये सेट दीपिका के नाम रहा। तीसरे सेट भी दीपिका के नाम रहा। उन्होंने 27 का स्कोर किया तो फर्नांडेज 25 का स्कोर ही कर पाईं। दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के करीब पहुंच गई हैं। उन्होंने अंतिम 8 में जगह बना ली है। दीपिका ने अंतिम 16 के मुकाबले में अमरीका की जेनिफर फर्नाडेज को 6-4 से हरा दिया है।

राउंड राउंड ऑफ 32 में करमा को हराया
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का महिला राउंड ऑफ 32 मुकाबला भूटान की करमा से हुआ। दीपिका ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दीपिका ने मेडल की तरफ एक और कदम बढा दिया है। तीन सेटों के इस मुकाबले में दीपिका शुुरुआत से ही विरोधी खिलाड़ी पर भारी रहीं। इस मुकाबले में दीपिका ने 6—0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ दीपिका अंतिम 16 में पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ेंं— Tokyo Olympics 2020: नाओमी ओसाका का ओलंपिक सफर खत्म, मेडल रेस से बाहर

शुरुआत से पड़ी भारी
राउंड ऑफ 32 में दीपिका कुमार ने पहला सेट जीत लिया है। वह 2-0 से आगे हो गई हैं। पहले सेट में दीपिका ने 8, 9, 9 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 26 का रहा। करमा ने पहले सेट में 8, 6, 9 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 23 रहा।
इस मुकाबले में दीपिका कुमारी ने देसरा सेट भी जीत लिया है। वह 4-0 से आगे हो गई हैं। दूसरे सेट में दीपिका ने कुल 26 का स्कोर किया। वहीं भूटान की करमा इस सेट भी 23 का स्कोर कर पाईं। दीपिका ने यह मुकाबला जीत लिया है। दीपिका ने यह मुकाबला 6—0 से जीता।

यह भी पढ़ेंं— Tokyo Olympics 2020: इजराइल के जूडो प्लेयर टोहार बुटबुल के खिलाफ दो खिलाड़ियों ने किया खेलने से इंकार