सोमवार देर शाम हुआ बड़ा उलटफेर
वहीं सोमवार देर शाम एरियाके टेनिस पार्क में खेले गए मुकाबलों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। टॉप 10 में शामिल खिलाड़ियों को स्पेन के पाउल बडोसा, बेल्जियम के एलिसन वान उयतवांक और क्रोएशिया की डोना वेकिक ने हराया और तीसरे दौर में प्रवेश किया। सोमवार देर शाम खेले गए मुकाबलों में स्पेन की प्लेयर पाउला ने पोलैंड की छठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्विएटेक को 6-3, 7-6 (4) से हराया। वहीं बेल्जियम की एलिसन और डोना ने क्रमश: चेक गणराज्य की 10वीं वरीयता प्राप्त पेट्रा क्वितोवा और बेलारूस की नंबर-3 वरीयता प्राप्त आर्यना सबलेंका को हराया।