Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज 5वां दिन है। भारत के लिए दिन की शुरुआत निशानेबाजी से हुई। 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की ओर से सौरभ चौधरी-मनु भाकर और अभिषेक वर्मा-यशस्विनी देसवाल की जोड़ी उतरी थी। पहले राउंड में टॉप पर रहने के बाद मनु-सौरभ की जोड़ी दूसरे राउंड में बाहर हो गई। वहीं, अभिषेक और यशस्विनी पहले राउंड में ही बाहर हो गए थे। वहीं हॉकी में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पूल ए के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया। भारत की ओर से दो गोल रुपिंदर पाल सिंह और एक गोल सिमरनजीत सिंह ने किया। इससे पहले टीम इंडिया अपना पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।